कुशीनगर, फरवरी 16 -- कुबेरस्थान। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिवमंदिर कुबेरनाथ में रविवार को ब्रह्म बेला से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर शाम तक चलती रही। जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आधी रात के बाद से मंदिर के महंत राजकुमार गिरि एवं सहयोगियों द्वारा महाशिव आरती एवं पूजन के बाद मंदिर के गर्भगृह का कपाट खोल दिया गया। इसके बाद मंदिर पहुंचे महिला एवं पुरूष शिव भक्तों ने अपने हाथों में धतूर, अक्षत, गुड़, चन्दन, मधु, दूध, गंगाजल व पूजन सामग्री चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीओ सदर डॉक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओ कुबेरस्थान संदीप कुमार सिंह के अलावा कोतवाल...