गंगापार, अप्रैल 28 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना अंतर्गत लोहगरा बाजार में संचालित देशी शराब की दुकान खुलने का समय निश्चित नहीं है। भोर होते ही शराब की दुकान खुल जाती है। इस आशय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यद्यपि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता को प्रमाणित नहीं करता है।वायरल वीडियो में सुबह-सुबह ही शराब की दुकान खुल गई है और ग्राहक भी पहुंच गए हैं। बताया गया कि वे लोग ग्राहक नहीं है बल्कि थोक क्रेता हैं जो विभिन्न गांवों में शराब बेचते हैं। इससे ग्रामीणों में भी आक्रोश है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहगरा केवटान में ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री के विरोध के लिए शपथ लिया है। आबकारी निरीक्षक बारा आनन्द पाठक ने बताया कि प्रकरण की जानकारी प्राप्त हुई है। शीघ्र ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...