भदोही, मार्च 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज लोगों को असमंजस में डालने का काम कर रहा है। भोर में हवा और सिरहन से लोग स्वेटर पहनने की जरूरत महसूस कर रहे हैं तो दोपहर होते ही कड़ी धूप और गर्मी से शर्ट तक उतारने को मजबूर हो जा रहे हैं। हर पल मौसम बदलने से सेहत पर भी इसका असर पड़ रहा है। दिनभर किसान सरसों फसल की कटाई और मड़ाई में लगे रहे। मौसम विभाग के सर्वेश कुमार के मुताबिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में सापेक्ष आद्रता बीस प्रतिशत तो रात में सापेक्ष आद्रता 100 प्रतिशत रहा। 15 किमी प्रति घंटा की दर से पछुआ हवा चलता रहा। मौसम का रुख हर वक्त बदल रहा है। सुबह की शुरूआत ठंडी बयार से हुई। नौ बजे तक तो थोड़ा गनीमत था लेकिन दस बजते ही मौसम का मिजाज अचानक बदला और धूप तल्ख हो ...