चंदौली, जून 11 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पीडीडीयू नगर सहित जिलेभर में गुरुवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। नगर में भोर में हुई हल्की बूंदाबादी के बाद सुबह से दोपहर तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। जिससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह के समय मौसम सुहाना हो गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दोपहर बाद निकली तीखी धूप से उसम भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं मौसम में उतार चढ़ाव से अस्पतालों में मरीज भी काफी देखी गई।

सुबह का मौसम सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण धूप का असर कम दिखाई दिया। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को मौसम सुहावना महसूस हुआ। पार्कों, सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल देखने को मिली। क...