संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में लगातार पड़ रही भीषण ठंड का कहर जारी है। सोमवार को भोर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर की दूरी भी साफ नहीं दिख रही थी। सर्द हवाओं के चलने से गलन बरकरार रही। लोग ठंड से कांपते रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटता गया। दस बजे के बाद धूप तेज हुई तो थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कई दिनों से चल रही बदली रात से छंट गई। गलन भरी ठंड के साथ चांदनी छिटकी रही। रात बढ़ने के साथ ही ठंड का असर गहराता गया। भोर से कोहरा पड़ना शुरू हो गया। सुबह होने के समय घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते 50 मीटर की दूरी भी साफ नहीं दिख रही थी। हाईवे पर वाहन डीपर जलाकर चलते रहे। हवाओं के साथ गलन रहने से लोग घरों में हीटर व अलाव के सहारे ब...