चंदौली, मई 2 -- पीडीडीयू नगर/शहाबगंज, हिटी। जिले में बीते चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। बुधवार की शाम चार बजे आई आंधी और पानी के बाद से मौसम बिगड़ा हुआ है। शनिवार की भोर में जिले में एक बार फिर आसमान में बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ कई जगहों पर छींटें पड़ी। जिससे लोगों को सुबह 10 बजे तक गर्मी से राहत रही लेकिन इसके बाद तीखी धूप ने दिनभर लोगों को बेहाल किया। जिले में शनिवार की सुबह की शुरुआत बदरी और सुहावने मौसम के साथ हुई। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और तापमान भी अपेक्षाकृत नियंत्रित रहा, जिससे लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकले। सुबह करीब 9:00 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस अप्रत्याशित बारिश ने राहगीरों और काम पर जा रहे लोगों को असहज कर...