आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर क्षेत्र में गुरुवार भोर में तेज आंधी के साथ जहां झमाझम बारिश हुई। हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद फिर उमस और गर्मी तेज हो गई। जिससे पूरे दिन लोग परेशान रहे। ग्रामीणों क्षेत्रों में बारिश न होने से लोग निराश नजर आए। वहीं, नगर के निचले हिस्से में जलजमाव ने नपा के सफाई के दावे की पोल खोल दी। तेज आंधी के चलते कोटवां सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति सात घंटे तक प्रभवित होने होने से लोग बिजली और पानी के लिए परेशान रहे। गुरुवार को अधिकत तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। वहीं, बीच-बीच में हीटवेव ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। दो-तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। मंगलवार को लालगंज क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई थी। जबक...