फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। पिछले कई दिनों से आसमान से बरसती आग और भीषण लू का सामना कर रहे दोआबा के लोगों के लिए मंगलवार की सुबह सुकून भरी रही। भोर पहर तेज गर्जना के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे न केवल वातावरण में ठंडक घुली, बल्कि दिन के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। बीते एक सप्ताह से सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा था। सुबह नौ बजते ही गर्म हवाएं लोगों को झुलसाने लगती थीं और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। भीषण गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का पारा 40 डिग्री, दिन में तपिश बरकरार हालांकि, मंगलवार तड़के अचानक बदले मौसम और हल्की फुहारों ने तपती धरती को थोड़ी शांति दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.