हरदोई, जुलाई 16 -- हरदोई। परिवहन निगम की बसों में भोर के समय की गई ताबड़तोड़ चेकिंग कार्रवाई ने विभाग में हड़कंप मचा दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) गौरव वर्मा और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) भुवनेश्वर कुमार की अलग-अलग टीमों ने कई बसों की जांच की। इसमें बिना टिकट यात्रियों के मिलने और राजस्व गड़बड़ी के मामले सामने आए। कार्रवाई के बाद एक परिचालक को बर्खास्तगी का नोटिस दिया गया, जबकि अन्य पर भारी जुर्माना लगाया गया। आरएम गौरव वर्मा ने सुबह करीब चार बजे शाहजहांपुर डिपो की फर्रुखाबाद जा रही बस को मीरानपुर कटरा के पास चेक किया। जांच में बस में कुल छह यात्री मिले। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: रोडवेज के आरएम ने किया निरीक्षण, डीएम से भी मिले इनमें तीन बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित परिचालक को बर्खास्त करने का नो...