गोपालगंज, मई 8 -- भोरे।​स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को खजुरहां नहर के पास कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और 88 पीस शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में बनकटा जागीरदारी गांव का रामनरेश चौहान और रामपति राम शामिल हैं। दोनों तस्कर यूपी से शराब लेकर आ रहे थे। शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...