गोपालगंज, मार्च 20 -- भोरे। जगतौली ओपी पुलिस ने गुरुवार को लामीचौर पश्चिम टोला में कार्रवाई करते हुए 18 लीटर शराब और बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में थाने के रामपुर गांव का तारकेश्वर शर्मा तथा लामीचौर पश्चिम टोला का अमलेश राम शामिल है। शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। ------- विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार,बाइक जब्त कटेया। स्थानीय थाने के पंचदेवरी गांव के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने 15.12 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए बाइक जब्त की। गिरफ्तार युवक पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया निवासी विमल कुमार बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...