गोपालगंज, नवम्बर 12 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने बंतरिया गांव के समीप भोरे - मीरगंज पथ पर कार्रवाई करते हुए 176 लीटर शराब के साथ एक कार और एक बाइक जब्त कर ली। साथ ही हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भागने में सफल हो गए। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष राजेश कुमार को भी सूचना मिली थी कि बंतरिया गांव के समीप एक गाड़ी में शराब लदी है, जिसे कुछ लाइनर पार कराने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने रात के अंधेरे में वहां छापेमारी की, तो कार के पास खड़ा युवक भाग निकला। जबकि दूसरा युवक पकड़ा गया। उसके पास एक बाइक थी, बाइक की डिक्की में 20 पीस शराब रखी था। वहीं पास खड़ी कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से भी 19 कार्टन देसी शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान घूर बंतरिया गांव के परमेंद्र कुमार के रूप में की गई है। वहीं फरार तस्करों ...