गोपालगंज, मार्च 18 -- भोरे। जन कल्याण मंच भोरे के तत्वावधान में आगामी 2 अप्रैल 2026 को स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को आयोजन समिति की बैठक संरक्षक शम्भु शरण द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पं. वीरेन्द्र जी शुक्ल, पं. वासुदेव मिश्र,पं. वागेश्वरी नाथ तिवारी, पं. सच्चिदानन्द मणि त्रिपाठी, पं. राजेश पाण्डेय, पं. ललन तिवारी आदि थे। बैठक में बटुकों का निबंधन शीघ्र करा लेने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...