गोपालगंज, अप्रैल 2 -- भोरे।एक संवाददाता जन कल्याण मंच भोरे के तत्वावधान में मंच के संरक्षक विश्वंभरदास जी महाराज की देखरेख में स्थानीय दुर्गा मंदिर के परिसर में गुरुवार को सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 16 बटूकों का उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। मंच के संयोजक शंभू शरण द्विवेदी ने बताया कि विगत 21 वर्षों से मंच द्वारा सामुहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें यूपी और बिहार के बटूकों को जनेऊ धारण कराया जाता है। यज्ञाचार्य पं.वीरेंद्र शुक्ल की देखरेख में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बटूकों का उपनयन संस्कार हुआ।जिन बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ उनमें चंदन मिश्र, विवेक मिश्रा, लखन तिवारी, धनंजय तिवारी, आयुष कुमार, सागर कुमार, रोहित तिवारी, आकाश तिवारी, आदित्य कुमार तिवार...