गोपालगंज, नवम्बर 21 -- भोरे। एक संवाददाता भोरे में पैक्स अध्यक्ष के पति सह शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी उर्फ नमूना त्रिपाठी पर हुई फायरिंग की घटना में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाजरत नमूना त्रिपाठी का फर्दबयान दर्ज कर पुलिस के लौटने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में छठियांव पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार मिश्र व उनके परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद किया गया है। मालूम हो कि गत बुधवार को विजयीपुर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय धनौती से पढ़ाकर अपनी कार से लौट रहे शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी उर्फ नमूना त्रिपाठी पर पिपरही गांव के आगे दोमुंहा पुल के पास गोली मार दी गई थी, जिससे वह घायल हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.