गोपालगंज, मार्च 30 -- भोरे, एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने स्याही नदी के तटीय इलाके में रविवार की देर शाम में छापेमारी कर शराब माफिया और फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब माफिया थाने के तिलक डूमर गांव का अभिषेक यादव है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय को सूचना मिली थी कि अभिषेक यादव अपने गांव के पास ही स्याही नदी के तटीय इलाके में है। इसके बाद उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहभागने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। बताया जाता है कि अभिषेक पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था और कई बार गिरफ्तारी के जाल से बच निकला था। उस पर शराब तस्करी और जानलेवा हमला करने जैसे 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, एक अन्य छापेमारी में शराब तस्कर अगस्त यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.