गोपालगंज, जून 24 -- भोरे, एक संवाददाता। जगतौली ओपी पुलिस ने सोमवार को गोसैसिया गांव में छापेमारी कर चोरी की और शराब तस्करी में इस्तेमाल होने वाली चार बाइक बरामद की है। इसके साथ ही बाइक की एक कटी हुई टंकी भी मिली है, जिसका उपयोग कथित तौर पर शराब छुपाकर ले जाने के लिए किया जाता था। हालांकि, अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर दो तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।

पुलिस की कार्रवाई बताया जाता है कि ओपी प्रभारी आलोक कुमार को सूचना मिली थी कि गोसैसिया गांव के रामचंद्र प्रसाद के दो बेटे उमेश प्रसाद और मुकेश प्रसाद शराब की तस्करी और चोरी की बाइकों को अपने बथान में छिपाकर रखने का धंधा करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख अंधेरे और आसपास की झाड़ियों का लाभ उठाकर दोनों आरोपी भागने में सफल हो गए। भाग रहे युवकों की पहचान उमेश प्रसाद और मुकेश प्रसाद के...