गोपालगंज, अप्रैल 12 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के मामले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 पीस शराब बरामद की गयी है। दोनों को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।बताया जाता है कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि हुस्सेपुर बाजार में सब्जी की दुकान में शराब रख कर उसकी तस्करी की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापामारी कर हुस्सेपुर के ही प्रदीप प्रसाद और उसकी पत्नी कांति देवी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...