गोपालगंज, अप्रैल 17 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के खजुरहां पोखरा से एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर लिया गया। इस मामले में युवती की मां ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि आवेदिका मूल रूप से गोपालपुर थाने के लाछपुर रतनपुरा की निवासी हैं, जो वर्तमान में भोरे में रहती हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री गत 15 अप्रैल को बाजार गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने लाछपुर निवासी आकाश कुमार और उसके दो साथियों पर अपनी बेटी को अगवा करने का संदेह व्यक्त करते हुए मामला दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- किशोरी के अपरहण मामले में तीन को नामजद कर केस दर्ज यह भी पढ़ें- किशोरी के अपरहण के मामले में तीन पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...