गोपालगंज, फरवरी 27 -- भोरे, एक संवाददाता। आगामी 23 - 24 मार्च को भोरे के शहीद कामरेड उमेश - मन्नु कुशवाहा नगर में माले का जिला सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी तैयारी की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को पार्टी का कार्यकर्ता कन्वेंशन लच्छीचक शिवाला पर आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के जिला सचिव इन्द्रजीत चौरसिया ने कहा कि भाकपा माले का कोई भी पूर्ण सदस्य सम्मेलन में भाग ले सकता है। चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एक प्रस्तावक और दो समर्थक के साथ नामांकन करना होगा। प्रस्तावक और समर्थक निर्वाचक मण्डल के सदस्य हों। प्रतिनिधि चुनाव के लिए 7-8 मार्च को नामांकन, 9 को जांच एवं नाम वापसी 10 मार्च को होगा। फूलवारिया कुचायकोट, 11 मार्च को बरौली - माझा - गोपालगंजऔर12 मार्च को भोरे- विजयीपूर - कटेया प्रखंड में प्रतिनिधि का चुनाव होगा। कन्वेंशन को राज्य कम...