गोपालगंज, अप्रैल 9 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के कल्याणपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। एक पक्ष से प्राथमिकी गांव के सुगानंद महतो की पत्नी सोना देवी ने दर्ज कराई है। कहा है कि मंगलवार को खेत में शौच के लिए जा रही थी, तभी बबलू भगत रास्ते में दुर्व्यवहार करने लगा। शोर करने पर बेटी, ननद और चाची बचाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई। दूसरे पक्ष से प्राथमिकी योगेंद्र महतो की पत्नी शांति देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि वह बथान में थी। इसी बीच ममता कुमारी, रामसागर भगत, बबलू भगत, संतोष भगत और राजन भगत मारपीटकर घायल कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.