गोपालगंज, अप्रैल 21 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के कल्याणपुर टोला लक्ष्मीपुर में रविवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता मंजूर आलम ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति इरफान हुसैन उर्फ सद्दाम और उनके भाई इमरान हुसैन ने परिवार के एक अन्य सदस्य के रोजगार के लिए चार लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी। जब उनकी बेटी बुशरा ने मायके की गरीबी का हवाला देकर पैसा लाने से इनकार किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कहा है कि बुशरा जब पहली बार गर्भवती हुई थी, तब उसकी ननद रुखसाना खातून ने उसे जानबूझकर सीढ़ी से धक्का देकर गिरा दिया था, जिससे उसका गर्भ खराब हो गया था। ------- रोते हुए बतायी...