गोपालगंज, जनवरी 2 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के एक गांव में गुरुवार को पांच वर्षीया बच्ची के साथ उसी गांव के एक युवक ने दुराचार किया। मामले को लेकर बच्ची की मां ने युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। बताया जाता है कि युवक गुरुवार को करीब तीन बजे दिन में बच्ची को चॉकलेट देकर अपने चाचा के नवनिर्मित मकान में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। बाद में बच्ची रोते हुए आकर अपनी मां को सारी बात बताई। जिसके बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.