भोरे में दुकानदार पर हमला कर पत्नी के गहने छीने
गोपालगंज, जून 21 -- भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के धर्मपुरा गांव में गत सोमवार को एक दुकानदार पर पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला कर घायल करते हुए उनकी पत्नी के जेवर छीन लिए गए। मामले को लेकर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि उक्त गांव के अलाउद्दीन शाह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसी गांव के सैफ अली शाह ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गए। इसी बीच शबनम खातून और खैरून नेशा ने घर में घुसकर पीड़ित की पत्नी के जेवर छीन लिए। मामले में शाहिद देवान, सैफ अली शाह, शाहरूफ शाह, शबनम खातून, खैरून नेशा और सलमान को नामजद आरोपित बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.