गोपालगंज, मई 31 -- भोरे।स्थानीय थाने के महरादेउर गांव में गत गुरुवार को एक महिला की हुई हत्या के बाद भोरे चारमुहानी पर हुए उपद्रव और सड़क जाम हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पांच यूट्यूबर समेत 24 नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी थाने के एसआई संदीप कुमार के बयान पर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- सुमन देवी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित गया जेलपुलिस की त्वरित कार्रवाई उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक यूट्यूबर सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। प्राथमिकी में नाजायज मजमा बनाकर भीड़ जुटाने, लोगों को उकसाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, घातक हथियारों से लैस होकर पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने, सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने, शव रखकर सड़क जाम करने, आगजन...