गोपालगंज, अगस्त 7 -- भोरे। जगतौली ओपी के भोपतपुर गांव के एक युवक की मौत यूएई में हो गई है।मृतक गांव के राजदेव राय का पुत्र मुन्ना राय था। भारतीय दूतावास से परिजनों को जानकारी मिली है। जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। बताया जाता है कि मुन्ना राय इसी साल फरवरी माह में रोजगार के लिए यूएई गया था। मृतक के पिता राजदेव राय ने बताया कि उनका बेटा अविवाहित था। मौत के कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...