गोपालगंज, सितम्बर 4 -- भोरे। एक संवाददाता प्रखंड की पांच पंचायतों कल्याणपुर, हुस्सेपुर, डुमर नरेंद्र, जगतौली और बगहवां मिश्र में कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बिजली कम्पनी के जेई सुदीप कुमार ने बताया कि योजना का लाभ केवल उन बीपीएल परिवारों को मिलेगा जिनके पास कम से कम 100 वर्ग फीट की पक्की छत और सूर्य की पर्याप्त रोशनी उपलब्ध है। उक्त पांचों पंचायतों में कुल 4003 बीपीएल परिवार चिह्नित किए गए हैं। इसके तहत 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल पूरी तरह नि:शुल्क लगाया जा रहा है। इसका उपयोग केवल दिन में ही बिजली उत्पादन और खपत के लिए किया जा सकेगा। जिससे दिन की बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और ऊर्जा की बचत होगी। यदि उत्पादन 125 यूनिट से अधिक होता है, तो स्मार्ट मीटर रीडिंग के म...