भभुआ, फरवरी 17 -- विजेता पहलवानों को आयोजन समिति की ओर से दिया गया पुरस्कार युवा पेज रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की भोरेयां पहाड़ी की तराई में मंगलवार को विराट दंगल आयोजित हुआ, जिसमें बिहार व यूपी के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। उद्घाटन के बाद पहलवानों का मुकाबला शुरू हुआ। कैमूर के भटौली के पहलवान बलराम ने यूपी के जमनिया के संदीप पहलवान को पकटनी देकर दो हजार रुपए इनाम जी। यूपी के गोरखपुर के अजीत पहलवान को लक्ष्मण पहलवान ने पटकनी देकर विजेता बने। कैमूर के मदुरना के दीपक पहलवान ने मिर्जापुर यूपी के अनुज पहलवान को, मोहम्मदपुर के सुनील ने अकढ़ी के अमित पहलवान को, रोहतास के मिथिलेश ने कनपुरा के सोनू को पटकनी दी। सातो एवती के सोनू पहलवान और बनारस के प्रवीण पहलवान बराबरी पर रहे। इनपर 10 हजार रुपया इनाम था। दोनों पहलवानों को पांच-पांच रुपए का...