मुजफ्फर नगर, जून 11 -- भोपा। थाना क्षेत्र के भोपा गंगनहर पुल पर बुधवार शाम एक अज्ञात युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बुधवार शाम करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक भोपा गंगनहर पुल पर पहुंचा और पुल पर बैठ गया। उस समय पुल पर ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड मौजूद थे। जब दोनों होमगार्ड युवक की ओर बढ़े तो युवक ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ दूर तक पानी में दिखाई दिया, जिसके बाद वह तेज बहाव में गुम हो गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक इतरत अली ने बताया कि गंगनहर पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। यह भी पढ़ें- भोपा गंगनहर में युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी फुटेज में युवक अपनी चप्पल पुल पर छोड़कर गंगनहर में छलांग लगाते हुए दिखाई द...