भोपाल, अक्टूबर 23 -- भोपाल में इस दीपावली का उल्लास कुछ बच्चों और उनके परिवारों के लिए दुखद याद बन गया। खतरनाक कैल्शियम कार्बाइड गन के इस्तेमाल ने राजधानी में 60 से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। इनमें ज्यादातर 8 से 14 साल के बच्चे हैं, जिनके लिए दीपावली की चमक अब आंसुओं और चोटों की कहानी बन गई है।खतरनाक गन से मासूम बने शिकार कैल्शियम कार्बाइड, प्लास्टिक पाइप और गैस लाइटर से बनी ये देसी गन इस बार भोपाल में खूब प्रचलन में थी। लेकिन इसके पीछे छिपा खतरा किसी ने नहीं सोचा। जैसे ही कार्बाइड पानी के संपर्क में आता है, यह एसिटिलीन गैस बनाता है और चिंगारी पड़ते ही विस्फोट होता है। विस्फोट से टूटने वाले प्लास्टिक पाइप के छोटे-छोटे टुकड़े छर्रों की तरह शरीर में घुसकर गंभीर चोटें पहुंचाते हैं। खासकर आंखों, चेहरे और त्वचा को नुकसान होता है। भोपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.