भोपाल, जुलाई 30 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार से वातानुकूलित (एसी) इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ हो गया। टिकटिंग सॉफ्टवेयर की परीक्षण प्रक्रिया और ट्रायल रन पूरा होने के बाद पहले चरण में तीन मार्गों पर 10 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है। इन बसों का किराया वर्तमान सिटी बसों के समान रखा गया है, जो सात रुपये से 40 रुपये तक है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ई-बसों का संचालन चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन वाया बैरागढ़-चिचली, चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन तथा डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन से कोच फैक्ट्री मार्ग पर किया जा रहा है। बसें शहर के सभी निर्धारित बस स्टॉप पर रुक रही हैं, हालांकि फिलहाल इनके संचालन का समय निर्धारित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- MP में किसानों का आंदोलन खत्म, सरकार का मूंग और ई-टोकन सिस्टम पर ब...