खगडि़या, नवम्बर 21 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर चल रही 52वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में परबत्ता की प्रतिभाशाली छात्रा सह इंटर स्कूल, कन्हैयाचक की छात्रा आयुषी आर्या ने अपने प्रोजेक्ट की दमदार प्रस्तुति से बिहार का नाम रोशन किया। आयुषी बिहार से इस प्रदर्शनी में चयनित इकलौती छात्रा हैं। उनका प्रोजेक्ट नेचुरल फेस फ्रेशनर" स्थानीय संसाधनों पर आधारित एक उपयोगी और शोधपरक नवाचार है, जिसे वैज्ञानिकों और मूल्यांकन टीम ने विशेष रूप से सराहा। प्रदर्शनी स्थल पर एनसीईआरटी की ओर से आयुषी के प्रोजेक्ट की आधिकारिक वीडियोग्राफी की गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान कई वैज्ञानिकों ने आयुषी से विस्तार से बातचीत की और प्रोजेक्ट के सिद्धांत, प्रक्रिया और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। आयुषी ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल का उद्देश्य, कार्यप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.