धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद। धनबाद से भोपाल के बीच सीधी ट्रेन की सेवा मंगलवार से शुरू हो गई। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने स्पेशल के रूप में चली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर भोपाल स्टेशन से रवाना किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उद्घाटन समारोह से जुड़े। 25 फरवरी की रात धनबाद से धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस को स्पेशल के रूप में रवाना किया जाएगा। 27 फरवरी से ट्रेन 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से सप्ताह में सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को रात 8.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8.20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस हर बुधवार, शनिवार और रविवार को सुबह 7.20 बजे धनबाद से खुलेगी और अगले दिन सुबह सात बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन में दोनों ओर से बुकिंग शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...