गोंडा, अप्रैल 11 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के जिगर मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान में छह दिनों से चल रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जीपीएल सीजन 6 के फाइनल मैच में भोपाल की टीम ने गोण्डा पुलिस लाइन की टीम को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व श्रेया वर्मा ने टूर्नामेंट के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले में भोपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम की गेंदबाजी से गोंडा पुलिस लाइन निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 120 रन ही बना सकी। इसके बाद चेस करने उतरी भोपाल टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बीच के ओवर में गोंडा पुलिस लाइन ने चार विकेट चटकाकर भोपाल की टीम को बैकफु...