नई दिल्ली, जनवरी 19 -- भोपाल की एक प्रीमियम रेजिडेंशियल सोसाइटी की लिफ्ट के डक्ट में फंसकर एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि 10 दिनों तक किसी को उनके लिफ्ट में फंसे होने की भनक तक नहीं लग सकी। परिवार और पुलिस बुजुर्ग को लापता समझ बैठ सोसाइटी के बाहर खोज रहे थे। ये रूह कंपा देने वाला मामला होशंगाबाद रोड स्थित ' चिनार ड्रीम सिटी ' का है। दरअसल बुजुर्ग का शव लिफ्ट डक्ट में मिला है। यानी बीते 10 दिनों से बुजुर्ग का शव लिफ्ट ऊपर-नीचे होने पर कुचलता चला जा रहा था। मृतक की पहचान प्रीतम गिरी गोस्वामी में हुई है। वे फ्लैट नंबर D-304 में बेटे संग रह रहे थे। वे 7 जनवरी को धूप में बैठने के लिए अपने अपार्टमेंट से बाहर निकले तो फिर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की मगर जब वे नहीं मिले तो मिसरोद था...