रामपुर, जून 12 -- भोट। क्षेत्र में गुरूवार रात करीब बारह बजे तेज आंधी के साथ बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लगभग पांच घंटे तक भोट सब स्टेशन से जुड़े सभी गांवों की बिजली गुल रही।बारिश रूकने के बाद विभागीय टीम ने रात में ही लाइन की पेट्रौलिंग कर लाइन पर गिरे पेड़ों को हटाया और सुबह करीब पांच बजे विद्युतापूर्ति बहाल हो पायी।इस दौरान करीब पांच घंटे तक बिजली न होने से घरों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए और बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हो गए, जिससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्त्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।जेई यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के चलते बिजली व्यवस्था हुई धड़ाम, उपभोक्ता परेशान ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि आंधी से बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर गए थे। विभा...