भोज खाकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, पुत्र गंभीर
समस्तीपुर, मार्च 24 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भट्टी चौक पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी मो. अरमान के रूप में की गई है। वहीं, घायल पुत्र की पहचान मो. रेहान के रूप में हुई है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के बड़े भाई मो. सईद ने बताया कि मो. अरमान और उनका पुत्र रेहान सोमवार की रात एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भोज खाने गए थे। देर रात वापस लौटने के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.