भागलपुर, अप्रैल 19 -- Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कन्हैया राय के रूप में हुई है। आरोप है कि कुछ युवक उसे रात में बगल की एक शादी में भोज खाने के बहाने बुलाकर ले गए और बाद में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ललन राय ने बताया कि रात करीब एक बजे अरविंद राय, सुशील राय और शंकर राय कन्हैया को घर से बुलाकर ले गए थे। ललन के अनुसार, होली के समय अरविंद और सुशील से कन्हैया का झगड़ा हुआ था, तब उन लोगों ने हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त हाथ-पैर जोड़ने पर मामला शांत हुआ था, लेकिन शुक्रवार की रात उन्हीं लोगों ने खिला-पिलाकर कन्हैया की हत्या कर दी।शव को ट्रैक्टर के आगे फेंका परिजनों का आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.