बरेली, मार्च 15 -- बरेली। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार देर रात डीएम के निर्देश पर सदर तहसील की टीम ने भोजीपुरा टोल के पास गाड़ियों को चेक किया। इस दौरान उत्तराखंड से आ रही चार गाड़ियां ओवरलोड पाई गई। उनको सीज कर भोजीपुरा थाने में खड़ा किया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएमओ और आरटीओ को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...