बरेली, मार्च 13 -- भोजीपुरा। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी मांस तस्कर गोवंशीय पशुओं की हत्या करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को हंसा गांव के जंगल में पशु अवशेष मिले हैं। सूचना पर पहुंचे बजरंज दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विवेक गंगवार को सूचना मिली कि हंसा गांव के जंगल में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े हैं। सूचना पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी तो एसएसआई टीपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और पशु चिकित्सा अधिकारी बुलाकर अवशेषों के सैंपल लिए। शुक्रवार को उनकी जांच कराई जाएगी। वहीं, अवशेष मिलने को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन देकर शान्त किया। एसएसआई टीपी सिंह ने बताया कि अवशेष मिलने के मामले में अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर...