बेगुसराय, जून 1 -- छौड़ाही। शाहपुर पंचायत अंतर्गत भोजा गांव के वार्ड संख्या 7 में महिला के घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का मामला थाना में दर्ज कराया गया है। जानकारी देते उक्त गांव निवासी स्व. आनंदी महतो की पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि रविवार देर शाम मेरे घर में लालबाबू महतो-पिता भदैय महतो, बैद्यनाथ महतो पिता लखन महतो, लखन महतो पिता मीशो महतो, रेखा देवी रंजू देवी समेत दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष गाली गलौज करते घुसकर मारपीट की। मुझे बचाने मेरा पुत्र रामप्रवेश महतो, पुत्रवधू राधा कुमारी आई तो उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया गया। यह भी पढ़ें- भोजा गांव में मारपीट, महिला घायल सभी पीड़ित का इलाज बेगूसराय निजी अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं का इलाज चल रहा है लिखित शिकायत मिली है। उस...