चंदौली, मई 19 -- सकलडीहा। सकलडीहा चंदौली मार्ग पर भोजापुर और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर कुचमन रेलवे क्रासिंग गेट बंद होने से वाहनों की दोनों ओर लंबी कतार लग जाती है। ट्रेनों के आने की सूचना घंटों गेट बंद रहता है। ऐसे में चिलचिलाती धूप में राहगीरों को काफी समस्या होती है। भोजापुर में ओवरब्रिज निर्माण कार्य बीते 6 माह से शुरू है। लेकिन कुचमन रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। समाजसेवी राकेश यादव, शशिकांत भारती, प्रमोद यादव, संतोष सिंह, आनंद, अजय कुमार सहित ग्रामीणों ने भोजापुर रेलवे क्रासिंग गेट पर पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाया है। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...