इंदौर, मार्च 17 -- Bhojshala controversy: धार के भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद परिसर के धार्मिक स्वरूप को लेकर जार कानूनी विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा- इस मामले से जुड़े सभी तथ्य मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के सामने आ चुके हैं और वह अदालत का हर निर्णय स्वीकार करेंगे।संघ के नेता बोले- हर निर्णय स्वीकार संघ के मालवा प्रांत (इंदौर-उज्जैन संभाग) के प्रमुख प्रकाश शास्त्री ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ''हमने इस मामले (भोजशाला विवाद) में अलग से कोई दृष्टिकोण नहीं रखा है और सभी तथ्य अदालत के सामने आ गए हैं।" उन्होंने कहा कि भोजशाला विवाद का मामला अभी उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इसके बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है। शास्त्री ने कहा, "इस मामले में अदालत का जो भी निर्णय आएगा, हम उसे स्वी...