अमरोहा, मई 16 -- मंडी धनौरा। बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत ने इंदौर हाईकोर्ट के भोजशाला मामले में आए फैसले का स्वागत कर इसे हिन्दू समाज की आस्था और विश्वास से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय बताया। कहा कि इस फैसले से देशभर के हिन्दू समाज में खुशी का माहौल है। सदियों से चली आ रही प्रतीक्षा अब पूर्ण होती दिखाई दे रही है। मां वाग्देवी अपने स्थान पर विराजमान होंगी। यह फैसला हिन्दू समाज की भावनाओं का सम्मान करने वाला है। कहा कि अयोध्या और काशी के बाद भोजशाला को लेकर आया यह निर्णय हिन्दू समाज के लिए गर्व का विषय है। अब समाज की निगाह मथुरा पर टिकी है। यह भी पढ़ें- भोजशाला के फैसले पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव, सांस्कृतिक विरासत और इतिहास के सम्मान का अहम पल यह भी पढ़ें- यह सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास के सम्मान का क्षण; भोजशाला के...