नई दिल्ली, मई 15 -- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा धार में विवादित भोजशाला-कमल मौला परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद, सुप्रीम कोर्ट में दो कैविएट याचिकाएं दायर की गई हैं। यह आशंका जताई गई है कि मुस्लिम पक्ष के लोग इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। सबसे पहले, हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता जितेंद्र सिंह विसेन ने एक कैविएट याचिका दायर की। विसेन भोजशाला विवाद में हाईकोर्ट में भी याचिकाकर्ता हैं। उन्होंने मांग की है कि हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी जाने वाली किसी भी चुनौती पर कोई भी आदेश पारित करने से पहले उनकी बात सुनी जाए। यह भी पढ़ें- भोजशाला मामले में हिंदू पक्ष सबसे पहले पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की कैविएट; क्या मांग? इसके बाद, दूसरी कैविएट हिंदू पक्ष के मुख्य याचिकाकर्ता की ओर से वकील विष्णु शंकर ज...