बक्सर, जून 3 -- बक्सर। पटना-बक्सर हाईवे से जुड़ी भोजपुर-सिमरी पथ का नामकरण कैलाशपति मिश्र करने की मांग उठ रही है। इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें में यह कहा गया है कि भोजपुर- सिमरी जो पथ निर्माण विभाग की सड़क है। इसको विस्तारित करते हुए बड़का राजपुर, छोटका राजपुर, केशोपुर, बड़कागांव, मानसिंह पट्टी, दुधारचक होते हुए पडरी मोड तक करने पर पुनः बक्सर पटना हाईवे में मिल जाएगा। इस रास्ते का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पथ निर्माण विभाग है। शेष 40 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण सड़क अभियंत्रण विभाग का है। इस सड़क का नामकरण कैलाशपति मिश्र के नाम पर किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...