आरा, मार्च 19 -- आरा/ बड़हरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर में गुरुवार को आयोजित कन्या रत्न सम्मान कार्यक्रम में 919 बच्चियों और माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिले भर के प्रखंड मुख्यालयों में किया गया। जिले के उदवंतनगर प्रखंड में बच्चियों और माताओं को डीपीओ रीना श्रीवास्तव की ओर से सम्मानित किया गया। बड़हरा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में भी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना एवं समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, ज...