आरा, जून 25 -- कदाचार रोकने के लिए कड़े इंतजाम किये गये आरा, निज प्रतिनिधि । समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी भोजपुर के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

भर्ती परीक्षा की जानकारी बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अपराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद पर नियुक्ति के लिए भोजपुर जिले के अंतर्गत कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर 28 जून (रविवार) को एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2: 00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए 51 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

परीक्षा के संचालन के निर्देश अध...