आरा, जून 23 -- हि. विशेष पंचायत भवनों में लगेगी विकास चौपाल, योजनाओं और खर्च का देना होगा पूरा हिसाब जीविका दीदी और आशा कार्यकर्ता तक होंगे शामिल, 'मन की बात' का होगा प्रसारण बैठक नहीं कराने या रिपोर्ट अपलोड नहीं करने पर जिम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई जगदीशपुर, निज संवाददाता। ग्राम स्वराज की अवधारणा को मजबूती देने, पंचायतों में पारदर्शिता बढ़ाने और ग्रामीणों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार ने नई पहल की है। अब भोजपुर सहित राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अनिवार्य रूप से 'पंचायत विकास दिवस' मनाया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत भवनों में विकास चौपाल लगेगी। यहां ग्रामीणों के सामने विकास योजनाओं, आय-व्यय और पंचायत के कार्यों का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। पंचायती राज विभाग...