मुरादाबाद, मई 2 -- थाना भोजपुर क्षेत्र में बीती रात दबंगों ने एक युवक और उसके साले लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, देानों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम ताजपुर निवासी तसलीम पुत्र अली ने थाना भोजपुर में दी गई तहरीर में बताया कि एक मई की रात करीब 9:30 बजे उनका बेटा समीर और साला सैफ अली ग्राम रसूलपुर नगला स्थित टायर की दुकान के सामने बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक महमूद कमाल, समीर पहाड़ी, फहद तथा कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप में पांच के खिलाफ केस दर्ज हमले में समीर और सैफ अली गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे,...